बिहार: सिपाही भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा से 194 छात्रों का OMR शीट गायब, इस तारीख को होगी फिर से परीक्षा

बिहार CSBC (केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद) के द्वारा 2380 पदों पर भर्ती के लिए प्री परीक्षा का आयोजन 27 मार्च 2022 को किया गया था. परीक्षा में 194 छात्रों का ओएमआर शीट गायब हो गया है. इन बच्चों की परीक्षा का आयोजन बेतिया के एमजेके कॉलेज में किया गया था. मामले में पर्षद ने गंभीरता दिखाते हुए केंद्र के प्राचार्य और वीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है.

दोबारा ली जाएगी परीक्षा

वहीं बताया जा जिन छात्रों की ओएमआर शीट गायब हुई है उनकी परीक्षा फिर से ली जाएगी. इस परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा. परीक्षार्थियों के लिए पटना के आरपीएस मोड़ पर स्थित सर गणेश दत्त मेमोरियल कॉलेज में सेंटर बनाया गया है. परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा.

पर्षद में जमा ही नहीं हुई ओएमआर शीट

केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद के विशेष कार्य पदाधिकारी राजकिशोर बैठा ने बताया कि इश परीक्षा के लिए पूरे राज्य में सेंटर बनाए गए थे. बेतिया में एमजेके कॉलेज में भी सेंटर बनाया गया था. कॉलेज में दूसरी पाली में कमरा नंबर तीन में 300 बच्चों की परीक्षा होनी थी. इसमें 194 बच्चे शामिल हुए थे. परीक्षा के बाद कमरे में उपस्थित छात्रों की ओएमआर शीट जमा नहीं हुई. ऐसे में कमरे के वीक्षकों और प्राचार्य पर एफआईआर किया गया है. हालांकि इससे बच्चों की परेशानी बढ़ गयी है. इतने शॉर्ट टाइम में परीक्षा का आयोजन करने से बच्चों में भी नाराजगी है. बच्चों का कहना है कि ऐसा करने से उनके प्रदर्शन पर अगर पड़ा है. पर्षद को उन्हें समय देना चाहिए था.

पुराने प्रवेश पत्र पर होगी परीक्षा

पर्षद के द्वारा इस परीक्षा के लिए वर्ष 2021 में विज्ञापन निकाला गया था. फिर प्री परीक्षा का आयोजन 2022 में किया गया. पर्षद ने बताया है कि अभ्यर्थियों की फिर से परीक्षा पुराने एडमिट कार्ड पर ही होगी. छात्रों की पुरानी एडमिट कार्ड पर्षद की वेबसाइट पर 14 अगस्त से फिर से उपलब्ध होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

6 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

8 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

14 घंटे ago