समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: कोचिंग से लौट रही 15 साल की छात्रा का पीछा करते हुए मार दी गोली, सामने आया CCTV फुटेज

राजधानी पटना में बुधवार को 15 साल की लड़की को गोली मार दी गई थी। घटना का CCTV फुटेज अब सामने आ गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक छात्रा को पीछे से गोली मार रहा है। वारदात से पहले वो छात्रा का पीछा करता है। जैसे ही लड़की गली में जाने के लिए मुड़ी, उसने झोले में रखी पिस्टल निकाली और गोली मार दी। इसके बाद वो वहां से भाग निकला।

पटना के सिपारा इलाके में बुधवार की सुबह 15 साल की काजल कुमारी को गोली मार दी गई। पूरी वारदात वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सामने आए 33 सेकेंड के फुटेज को देखने पर यह स्पष्ट हुआ है कि सुबह में 7 बजकर 36 मिनट पर काजल को पीछे से गोली मारी गई है।

IMG 20220723 WA0098

झोले में लेकर आया था पिस्टल 

काजल क्लास 9th की स्टूडेंट है। वो एक प्राइवेट कोचिंग से क्लास कर वापस अपने घर पैदल जा रही थी। उसने कंधे पर एक बैग टांग रखा था। कोचिंग से करीब 200 मीटर की दूरी पर मेन रोड से जब वो गली की तरफ मुड़ी, कॉर्नर पर उससे पहले एक युवक दिखा।

लड़के ने सिर पर टोपी पहन रखी थी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जींस और शर्ट पहने लड़के के हाथ में एक झोला भी था। वो गली की ओर बढ़ती हुई काजल को देखता रहा। जैसे ही काजल उससे आगे बढ़ी, वैसे ही उसने अपने झोले से लोडेड पिस्टल निकाली। पीछे से कुछ कदम चलकर सीधे काजल के सिर पर फायर कर दिया। गोली लगते ही लड़की उसी जगह गिर गई। जबकि, गोली मारने वाला पैदल ही रोड पार कर जक्कनपुर के जयप्रकाश नगर की तरफ भाग गया।

IMG 20220728 WA0089

देखें वीडियो: 

गोली मारने के बाद दौड़कर भागा

वो गोली लड़की के सिर में मारना चाहता था, पर सिर के नीचे गर्दन में जा लगी। फिलहाल लड़की की हालत गंभीर है। प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। लड़की अपने परिवार के साथ बेउर थाना के तहत इंद्रपुरी रोड नंबर 4 में रहती है। पिता तेज साहू सब्जी बेचते हैं।

IMG 20220713 WA0033

बेउर थाना की पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। गोली मारने वाले अपराधी की पहचान हो गई है, पर वो गिरफ्तार नहीं हो पाया है। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह तब सामने आएगी, जब घायल काजल का पुलिस बयान ले पाएगी।

JPCS3 01Sticker Final 01IMG 20211012 WA0017IMG 20220413 WA0091IMG 20220802 WA0120Picsart 22 07 13 18 14 31 808IMG 20220331 WA0074