कूचबिहार में कांवड़ियों से भरे हुए ट्रक में करंट दौड़ गया, 10 कांवड़ियों की जान चली गई!

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां जलपेश जा रहे 10 शिव भक्तों (कांवड़ियों) की करंट लगने से मौत हो गई. जलपेश में शिवमंदिर है, बताया जा रहा है कि सभी शिव भक्त वहीं जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि वाहन में डीजे लगा था. इसमें ही जेनरेटर रखा था. जेनरेटर के वायर में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में करंट दौड़ गया. इससे पिकअप में सवार यात्री चपेट में आ गए. 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 19 लोग जख्मी हो गए हैं.इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पिकअप वैन में करीब 30 लोग सवार थे. इनमें 19 लोगों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि 10 लोगों की जान गई है. पुलिस का कहना है कि घटना पिकअप वैन में डीजे सिस्टम के जेनरेटर की वायरिंग के कारण हो सकती है. उसी से पूरे वाहन में करंट फैला होगा.

घटना मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला ब्रिज पर हुई. माताभंगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि आज रात करीब 12 बजे पिकअप वैन में करंट दौड़ा और घटना हो गई. शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि ये जेनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो करंट फैला. इस वाहन में जेनरेटर पिछले हिस्से में लगाया गया था.

वाहन चालक मौके से फरार- पुलिस

पुलिस ने पुष्टी करते हुए 10 लोगों के मरने की बात की. जबकि कुछ चोटें आने के चलते 16 घायलों को जलपाईगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि, ये सभी यात्री सीताकुची पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. हादसे के बाद इन सभी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से वाहन (पिकअप वैन) को जब्त कर लिया  है. वहीं, पुलिस ने बताया कि, घटना के बाद से वाहन चालक मौके से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

6 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

7 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

19 घंटे ago