बिहार के सूर्यांश कुमार का बड़ा कारनामा, 13 साल की उम्र में बना 56 कंपनियों का CEO

पढ़ने-खेलने की उम्र में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के अम्मा गांव के रहने वाले 13 वर्षीय सूर्यांश कुमार ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। एक वर्ष के अंदर वह 56 ऑनलाइन कंपनियों का मालिक बन चुका है। उसने नौवीं कक्षा में ही पहली कंपनी खोली। वह अभी दसवीं कक्षा का छात्र है। सूर्यांश का कहना है कि जब वह ऑनलाइन चीजों को सर्च कर रहा था तो ऑनलाइन कंपनी खोलने का आइडिया आया।

इस आइडिया को उसने पिता संतोष कुमार के साथ साझा किया। पिता ने प्रोत्साहित करते हुए पूरे आइडिया को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के रूप में दिखाने के लिए कहा। सूर्यांश ने बताया कि पहली कंपनी उसने ई-कॉमर्स की शुरू की। इस कंपनी को खोलने का उद्देश्य किसी भी सामान को 30 मिनट के भीतर लोगों के घर तक पहुंचाना है। जल्द ही यह कंपनी लोगों के घर सामान पहुंचाने लगेगी। सूर्यांश की एक और कंपनी शादी कीजिये डॉट कॉम लोगों को जीवनसाथी चुनने में मदद कर रही है। इसके बाद क्रिप्टो करेंसी से जुड़ी मंत्रा फ्राई कंपनी भी आने वाली है।

18 घंटे काम करता है सूर्यांश: सूर्यांश ने बताया कि वह अपनी कंपनी को विस्तार देने के लिए 18 घंटे तक काम करता है। इसी काम के दौरान ही वह पढ़ाई भी करता है। दोनों चीजें वह साथ-साथ कर रहा है। हालांकि, सूर्यांश का कहना है कि वह स्कूल नहीं जा पाता है, लेकिन स्कूल की तरफ से उसे पूरा सहयोग मिल रहा है। वह अपने जीवन में इसी काम को आगे बढ़ाना चाहता है। बताया कि अभी इन कंपनियों से उसे कोई आय नहीं हो रही है, लेकिन जल्द ही आय भी शुरू हो जाएगी।

माता-पिता चलाते हैं एनजीओ

सूर्यांश के माता-पिता एनजीओ चलाते हैं। पिता का एनजीओ संयुक्त राष्ट्र से जुड़ा हुआ है। पिता संतोष कुमार और मां अर्चना ने बताया कि खेलने के उम्र में उनका बच्चा कंपनी चला रह है जो दूसरे लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। सूर्यांश ने बताया कि उसके इस काम में उसके परिवार का पूरा सहयोग है। पिता लगातार उसका मनोबल बढ़ा रहे हैं। सूर्यांश ने एक किताब द स्मैश गाये कि रचना कर दी थी और अब फाइनेंस से संबंधित अलग पुस्तक लिख रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

6 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

7 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

8 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

8 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

8 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

9 घंटे ago