बिहार: ‘व्हाट इज मोबाइल नंबर’ कहते ही पड़ी चप्पल, रोजाना पीछा करने से परेशान छात्रा ने मनचले को सिखाया सबक

बिहार के छपरा में एक लड़की से मोबाइल नंबर मांगना एक लड़के को महंगा पड़ गया. पूरा मामला छपरा के लहलादपुर के जनता बाजार का है. आरोप है कि एक लड़का छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था. लगातार छात्रा पर अश्लील कमेंट करता था. इसके बाद छात्रा के साथ कुछ और युवकों ने मिलकर मनचले की पिटाई कर दी. लड़की ने चप्पलों से पीटा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो जनता बाजार थाना क्षेत्र के ढोढ़नाथ उच्च विद्यालय के पास का है.

वायरल वीडियो के संदर्भ में बताया जाता है कि एक युवक एक लड़की का काफी दिनों से पीछा करता था. एक दिन पीछा करते हुए लड़की का मोबाइल नंबर मांगा और इसी के बाद उसकी पिटाई हो गई. वीडियो में दिख रही छात्रा सफेद रंग की स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई है. स्थानीय लोगों की मानें तो पिटाई करने वाली छात्रा निजी स्कूल की छात्र है और लड़की को परेशान करने वाला युवक सिकटिया गांव का है.

लड़की ने सिखाया सबक

स्थानीय लोगों के अनुसार, जनता बाजार में करीब दर्जनभर शैक्षणिक संस्थान चलते हैं. हर दिन सैकड़ों की संख्या में छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं. मनचले युवक सड़क पर छेड़खानी करते हैं या भद्दे कमेंट करते हैं. इसी दौरान एक लड़की ने हिम्मत कर आवाज उठाई फिर लड़के को सबक सिखा दिया.

आसपास के युवकों ने भी पीटा

बताया जाता है कि लगातार छेड़खानी से परेशान तंग होकर छात्रा ने ऐसा किया है. जब छात्रा ने पिटाई की तो आसपास के अन्य युवकों ने भी मनचले की पिटाई कर दी. वे सभी खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे.

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

27 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago