नीतीश कुमार को लेकर सुशील मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानिए पूर्व डिप्टी सीएम ने क्या कहा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार वर्ष 2025 तक बिहार के सीएम बने रहेंगे। उनके नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार चलती रहेगी। इसमें कोई किन्तु- परंतु की बात नहीं है। यह बात जदयू के भी वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है। मोदी बोचहां विधानसभा उपचुनाव के प्रचार को लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।

गरीबों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है केन्द्र सरकार

भाजपा सांसद ने कहा कि भाजपा गरीबों को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने मुफ्त अनाज योजना को अगले छह माह सितंबर तक के लिए विस्तारित किया है। यह योजना बीते 19 माह से चल रही है। योजना विस्तारित होने से 80 हजार करोड़ रुपये खर्च बढ़ा है। इस योजना में अबतक तीन लाख 43 हजार करोड़ रुपये खर्च आया है। इस योजना से बिहार के आठ करोड़ लोगों को फायदा हुआ है।

देश में अबतक 180 करोड़ कोविड डोज मिली

सुशील मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण कोरोना से मौत के मामले में कमी आयी। देश में अबतक 180 करोड़ डोज लोगों को दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि चमकी बुखार से मौत के मामले में कमी आयी है। दो साल में बोचहां में चमकी बुखार से एक भी मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बोचहां विस सीट के अलावा विधान परिषद की सभी सीटों पर एनडीए को जीत मिलेगी। मौके पर विधि मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, सजल झा, सचिन कुमार, मनोज सिंह, देवांशु किशोर, सिद्धार्थ कुमार, प्रभात कुमार समेत कई नेता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago