“क्‍या शराब पीने वाले सेना के जवान भी ‘हिन्दुस्तानी’ नहीं हैं..?”: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर ‘पलटवार’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान की सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है, जिसमें उन्‍होंने शराब पीने वालों को पापी और अयोग्‍य बताया था। सोशल मीडिया पर लोग जमकर इसका मजाक उड़ा रहे हैं तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्वीट कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से सवाल पूछा है। जिसने भी नीतीश कुमार के इस बयान को सुना उसने आश्‍चर्य जाहिर किया कि आखिर जो शराब पीता है वो देश द्रोही कैसे हो सकता है?

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि–

‘शराब पीने वाला महाअयोग्य और महापापी है। शराब पीने वाला हिंदुस्तानी नहीं- श्री नीतीश कुमार

नीतीश जी के इस तर्क से तो शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिंदुस्तानी नहीं हुए।

बिहार में खून की नदियां बहाने वाले दुर्दांत अपराधी एवं भ्रष्टाचारी महाअयोग्य और महापापी नहीं है लेकिन शराबी है।’

नीतीश के बहाने निशाने पर बीजेपी

अपने एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है कि ‘बिहार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। डबल इंजन सरकार के कारण हर क्षेत्र में ट्रबल ही ट्रबल है। मुख्यमंत्री जी बस अपनी उम्र काट रहे हैं तथा कमजोर मजबूर भाजपा उनकी पालकी ढो रही है। बेगैरत लोगों को बताना चाहिए कि बिहारी युवाओं की 19 लाख नौकरियां कहां है?’

बीजेपी कर रही नीतीश का बचाव

बीजेपी नेता पवन जायसवाल ने नीतीश कुमार के स्‍टेटमेंट का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के नजरिए से देखने की जरूरत है। उनके बयान को बिहार जैसे राज्‍य जहां लोग सस्‍ती शराब पीकर घर बर्बाद कर लेते हैं। पवन जायसवाल ने कहा कि वैसे सेना के लोग भी शराब पीते हैं, सेना के कैंटीन में शराब मिलती है। उन्‍होंने कहा कि ठंडी जगह और कड़ी ड्यूटी की वहज से शराब वहां दी जाती है। लेकिन बिहार में ऐसी कोई कंडिशन नहीं है। उन्‍होंने कहा कि गुजरात में भी शराब पीना प्रतिबंधित है। कई राज्‍य हैं जिन्होंने शराबबंदी की। कुछ जगह सफल रही कुछ जगह नहीं, कुछ जगह आशिंक रूप से सफल हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago