बिहार में नए और पुराने हाइवे के लिए 7000 करोड़ रुपए मिले, नितिन गडकरी ने खुद दी ये जानकारी

केंद्र ने बिहार के लिए 3,054 करोड़ रुपये की नई सड़क योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। ये योजनाएं उस श्रेणी की हैैं, जिनका क्रियान्वयन पथ निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन के माध्यम से होना है। इसके अतिरिक्त पूर्व से एनएचएआइ की देखरेख में चलने वाली योजनाओं के लिए 3,953.44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस आशय की जानकारी दी। इस स्वीकृति के लिए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय मंत्री के आभार प्रकट किया है।

पथ निर्माण विभाग की इन योजनाओं के लिए स्वीकृति

पथ निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन की देखरेख में चल रही योजनाओं के तहत 240.198 किमी के लिए 3,054.36 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इनमें जंदाहा बाईपास, एम्स-नौबतपुर सड़क, रोसड़ा-दरभंगा, अमदाबाद-मनिहारी, एनएच-101, 104, 120 आदि शामिल है। यह राशि इस मायने में महत्वपूर्ण है कि पथ निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन ने 385 किमी सड़क की निविदा का लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल कर लिया है।

एनएचएआइ की देखरेख में बन रही सड़कों के लिए इस तरह आवंटन

आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे के बलभद्रपुर से बेला नवादा सेक्शन (एनएच-119 डी) के लिए 2,185.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। धार्मिक कारिडोर के तहत उमगांव जंक्शन के समीप हटवारिया से कुलआही तक, बिशेश्वर स्थान से भेजा दो लेन में सड़क निर्माण के लिए 1,473.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है।

चार लेन बाइपास के लिए 295 करोड़

सारण जिले में एनएच-19 पर छपरा-मांझी खंड में रिविलगंज फोरलेन बाइपास के लिए 295.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। आपको बता दें कि बिहार में नेशनल हाइवे की योजनाओं को हाल के दिनों में काफी गति मिली है। पटना- गया- डोभी, पटना-आरा- बक्‍सर और छपरा-मुजफ्फरपुर समेत अन्‍य सड़कों के निर्माण में तेजी आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

25 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

3 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago