Advertisement

स्कॉलरशिप के साथ IIT और मेडिकल की तैयारी करने का अवसर दे रहा समस्तीपुर का चर्चित शिक्षण संस्थान “एजुकेटर्स”

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान “एजुकेटर्स” ने नए अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए अपना प्रॉस्पेक्टस कम इनफॉर्मेशन ब्राउसर जारी किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष संस्थान के तरफ से “एजुकेटर्स स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट” का निःशुल्क आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से बच्चों को उनके रैंक के अनुसार पुरस्कार के रूप में ब्रांडेड टैब, साइकिल, घड़ी के साथ कक्षा छठी से बारहवीं तक नामांकन में 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दिया जाता है।

ज्ञात हो कि इसी टेस्ट के माध्यम से राहुल, अभिनव, अभिनय, आदर्श और पवन ने एजुकेटर्स में नामांकन प्राप्त कर आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कर क्रमशः आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी धनबाद, आईआईटी पटना, एम्स देवघर तथा गुआहटी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया है।

स्कॉलरशिप टेस्ट की जानकारी देते हुए संस्थान के संस्थापक निदेशक प्रवीण झा ने बताया कि यह टेस्ट कक्षा पांचवीं से दसवीं के बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें उनके पाठ्यक्रम से पच्चीस प्रश्न पूछे जाएंगे। इस टेस्ट का आयोजन समस्तीपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होना है। साथ ही जो बच्चे अपने विद्यालय में यह टेस्ट नहीं दे पाएंगे उनके लिए दिसंबर और जनवरी महीने में एजुकेटर्स कैंपस में अलग से टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर वर्ष 2023 में मेडिकल में चयनित पवन कुमार (गुआहाटी मेडिकल कॉलेज), राजू कुमार (जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भागलपुर) तथा गुंजन कुमार (जयप्रकाश नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मधेपुरा) को संस्थान के तरफ से एप्रन और स्टेथ्सकॉप से सम्मानित भी किया गया।

संस्थान के सीईओ डॉ. प्रदीप प्रांजल ने इस मौके पर विगत पांच वर्षों में संस्थान के उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि हम आईआईटी और मेडिकल में लगातार बेहतर परिणाम देकर यह साबित कर रहे हैं कि अब आईआईटी और मेडिकल में प्रवेश की तैयारी के लिए बड़े शहर जा कर मोटी रकम खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि को बच्चे नीट 2023 में 500+ अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें वर्ष 2024 नीट एग्जाम की निःशुल्क तैयारी संस्थान के तरफ से कराई जाएगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने स्कोर कार्ड के साथ संस्थान के कार्यालय में संपर्क करना होगा। इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

8 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

8 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

10 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

22 घंटे ago