समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

कोहरे के चलते समस्तीपुर मंडल की 8 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा शेड्यूल, कुछ ट्रेनों के फेरे भी घटे…

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनें 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द करने का फैसला लिया है। कुछ ट्रेनों के फेरे भी घटाए जाएंगे। रेलवे के मुताबिक, इस फैसले का मकसद कोहरे के दौरान रेल हादसों की आशंका कम करना और सुरक्षित परिचालन बनाए रखना है। यह शेड्यूल पूर्व मध्य रेल ने जारी किया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस शामिल हैं।

गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस भी इसी अवधि में नहीं चलेगी। कोहरे के कारण रेलवे ने गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के परिचालन के दिनों में भी कटौती की है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस का परिचालन 1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक बंद रहेगा। गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027 तक रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके अलावा गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक तथा गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी। कोहरे के कारण रेलवे ने गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के परिचालन के दिनों में भी कटौती की है। यह ट्रेन 3 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। यानी इन दोनों ट्रेनों का परिचालन सप्ताह के निर्धारित दिनों में ही किया जाएगा।

IMG 20240904 WA0139

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें :

रेलवे ने कोहरे के मौसम में संरक्षित रेल परिचालन को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। ट्रेनों के रद्द होने और परिचालन के दिनों में बदलाव से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति, तारीख और परिचालन संबंधी जानकारी की पुष्टि कर लेनी चाहिए। रेलवे के सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया अचानक स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन रद्द मिलने से होने वाली परेशानी से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जानकारी लेना जरूरी होगा।

FB ADD scaled

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150