सोमवार, नवम्बर 23, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज के पास STF जवानों पर हमला, जमकर की मारपीट; 50-60 अज्ञात युवकों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के गेट नंबर-2 के पास रविवार की शाम एसटीएफ जवानों के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद 50 से 60 की संख्या में जुटे युवकों ने एसटीएफ कर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान जवानों के साथ मारपीट की गई और सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में 50-60 अज्ञात छात्रों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित नरघोघी कैंप सरायरंजन में प्रतिनियुक्त एसटीएफ जवान भीष्मराज कुमार अपने साथी मुकेश कुमार और अमरेंद्र कुमार के साथ रविवार की शाम करीब 7 बजे मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-2 के समीप रजी अहमद की चाय-नाश्ते की दुकान पर अंडा खाने पहुंचे थे। तीनों जवान दुकान के बाहर लगे बेंच पर बैठे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार करीब आठ युवक वहां पहुंचे और बेंच के पास ही अपनी बाइक खड़ी कर दी।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आरोप है कि युवकों में से एक ने सिगरेट खरीदकर पीना शुरू किया और अपना पैर एसटीएफ जवान के बगल में रख दिया। जवान द्वारा पैर हटाने को कहने पर युवक ने बात मानने के बजाय गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपित ने सिगरेट का धुआं जवान के चेहरे पर फेंका और फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद देखते ही देखते करीब 50 से 60 युवक वहां पहुंच गए।

आरोप है कि उनके हाथों में लाठी-डंडे, बांस और चाकू थे। युवकों ने इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों से पंगा लेने की बात कहते हुए एसटीएफ जवानों पर हमला कर दिया। इस दौरान एसटीएफ कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें जवान घायल हो गए। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच भागने के क्रम में आरोपितों की तीन बाइक और एक मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही छूट गया।

IMG 20240904 WA0139

घटना की सूचना मिलने पर सरायरंजन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपित फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से तीनों बाइक बीआर 06 बीएम 3319, बीआर 33 एएस 5056 एवं बीआर 33 ईई 9179 और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल एसटीएफ जवान को इलाज के लिए सरायरंजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस बरामद बाइक और मोबाइल के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

FB ADD scaled

सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-2 के पास मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित एसटीएफ जवान भीष्मराज कुमार द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। 50 से 60 अज्ञात असामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। घटनास्थल से तीन बाइक व एक मोबाइल बरामद की गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150