शहर के आर्या समाज रोड में कृषि विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली खाद व कीटनाशक बरामद, दुकान सील; नगर थाने में FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली रासायनिक खाद और विभिन्न प्रकार के नकली कीटनाशक दवाएं बरामद की। छापेमारी के दौरान दुकान में नकली कृषि उत्पादों का भंडार मिलने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग को दुकान में नकली खाद और कीटनाशक दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी।

इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान वहां से भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक खाद और अलग-अलग कंपनियों के नाम पर रखी गई कीटनाशक दवाएं बरामद की गईं। इसके बाद विभागीय टीम ने दुकान को बंद कर सील कर दिया। इस मामले में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रमोद सहनी ने दुकान के प्रोपराइटर श्रवण कुमार के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर शहर के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में कृषि विभाग की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली रासायनिक खाद व नकली कीटनाशक बरामद, दुकान सील
मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग को दुकान में नकली खाद और कीटनाशक दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी, इसी… pic.twitter.com/XA25vjU1SA
— Samastipur Town (@samastipurtown) November 22, 2026





