समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला’, रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को ऑफर दिया है. मीडिया के सामने रोहिणी आचार्य ने बयान दिया है, जिसके बाद चर्चा तेज हो गई है. रोहिणी आचार्य ने कहा, चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा. इसके साथ ही निशांत कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मियों की ओर से सुरक्षा घेरे से बाहर करने पर भी प्रतिक्रिया दी.

निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोपालगंज पहुंचे

जानकारी के मुताबिक, एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य गोपालगंज पहुंचे थे. यहां तीनों का भव्य स्वागत आरजेडी कार्यकर्ताओं ने किया. साथ ही इस दौरान मीडिया से रोहिणी आचार्य ने बातचीत भी की. रोहिणी ने कहा, पापा-मम्मी के साथ आई हूं. इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बात की.

IMG 20261105 WA0012

रोहिणी बोलीं- हम सब एक ही परिवार के हैं

रोहिणी ने कहा, चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा. अपनों के लिए हमेशा दरवाजे खुले रहते हैं. हम लोग बचपन से उन्हें चाचा बोलते आ रहे हैं. हम सब लोग एक ही परिवार के हैं. अब चाचा को डिसाइड करना है. उन्होंने यह भी कहा, लालू परिवार चाहता है कि नीतीश कुमार को हमेशा मान-सम्मान मिले, जिस तरह से आरजेडी परिवार ने उन्हें हमेशा दिया.

बीजेपी पर रोहिणी ने लगाया आरोप

मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को अपमानित हो ना पड़ रहा है. बीजेपी की यही आदत है. जब तक आपसे फायदा रहेगा, वो आपका इस्तेमाल करेगी. इसके बाद फेंक देंगे. इसके अलावा रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और ‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन को लेकर भी निशाना साधा.

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150