समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन
समस्तीपुर : छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिये गाड़ी संख्या 05521/05522 सहरसा आनंद विहार टर्मिनल सहरसा विशेष ट्रेन (Special Train) का परिचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन का परिचालन अप एवं डाउन दिशा में केवल एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05521 सहरसा से 19 नवंबर को तथा गाड़ी संख्या 05522 आनंद विहार टर्मिनल से 21 नवंबर 2026 को खुलेगी। यह विशेष ट्रेन 16 कोचों के साथ परिचालित होगी, जिसमें 10 स्लीपर श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 02 दिव्यांगजन सह लगेज के कोच शामिल होंगे।


