समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पार्सल कार्यालय किया गया लॉक

IMG 20260516 WA0116

समस्तीपुर : छठ महापर्व संपन्न होने के दूसरे दिन भी समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ जस की तस बनी हुई है. दिल्ली के मुकाबले कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. वहीं, आगामी कार्तिक पूर्णिमा के आसपास दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा पटना और अन्य लोकल ट्रेनों पर भी यात्रियों का भारी दबाव लगातार देखा जा रहा है.

यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर जंक्शन के पार्सल कार्यालय को फिलहाल पूरी तरह से लॉक कर दिया गया है. इसके साथ ही डॉग स्क्वायड और आधुनिक संसाधनों के जरिए जंक्शन के चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

IMG 20261105 WA0012

पवन एक्सप्रेस में चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान, बांटे गए पम्प्लेट

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ओर से ट्रेनों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पवन एक्सप्रेस ट्रेन के भीतर यात्रियों के बीच सुरक्षा पम्प्लेट बांटे गए. इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया के दिशा-निर्देशों के तहत यात्रियों को छठ पर्व के दौरान वापसी के सफर में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

IMG 20240904 WA0139

यात्रियों को दी गई सुरक्षा संबंधी अहम जानकारियां और नियम

आरपीएफ अधिकारियों द्वारा यात्रियों को जागरूक करते हुए कई महत्वपूर्ण हिदायतें दी गईं. इनमें मुख्य रूप से रेलवे ट्रैक पार नहीं करने, हमेशा फुट ओवरब्रिज (FOB) का ही प्रयोग करने और कभी भी चलती हुई ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया. इस दौरान सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी, श्याम सुंदर कुमार और विवेक कुमार समेत अन्य सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे.

यात्रियों की सुविधा के लिए पार्सल के पास की गई चलंत शौचालय की व्यवस्था

जंक्शन पर उमड़ रही भारी भीड़ और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए पार्सल कार्यालय के पास ही चलंत (मोबाइल) शौचालय की व्यवस्था की गई है. यह सुविधा यात्रियों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150