समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

छठ महापर्व को लेकर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, जिला प्रशासन ने रूट किया डायवर्ट; 16 नवंबर सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा आदेश

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत 14 नवंबर दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर सुबह 10 बजे तक शहरी क्षेत्र और नगर निगम क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों तथा राज्य खाद्य निगम के ट्रकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस संबंध में सदर एसडीओ राकेश कुमार ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, छठ पर्व के दौरान गंडक नदी किनारे स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटती है। वहीं, शहर की सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में भारी वाहनों के परिचालन से जाम और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी निर्धारित किया है।

IMG 20261105 WA0012

इन रास्तों से गुजरेंगे भारी वाहन :

प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, दलसिंहसराय की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कल्याणपुर चौक से पूसा की ओर मोड़ दिया जाएगा। पटना एवं दलसिंहसराय की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहनपुर से रेलवे कॉलोनी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रोसड़ा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को विष्णुपुर चौक पर ही रोक दिया जाएगा। कन्हैया चौक पेट्रोल पंप से चार पहिया वाहनों को रेलवे कॉलोनी की ओर मोड़ा जाएगा। कर्पूरीग्राम की ओर से आने वाली सभी बड़ी गाड़ियां बाजोपुर तक ही आएंगी।

दलसिंहसराय जाने वाले वाहनों को पूसा होकर तथा रोसड़ा जाने वाले वाहनों को ताजपुर-मुसरीघरारी होते हुए मुसरीघरारी चौक से रेलवे कॉलोनी की ओर भेजा जाएगा।पूसा की ओर से आने वाली गाड़ियां धर्मपुर चौक तक ही आएंगी। उन्हें भोला टॉकीज गुमटी पार करने की अनुमति नहीं होगी। खानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सारी मोड़ पर रोक दिया जाएगा। छठ के दोनों दिन गंडक बांध एवं बाइपास पथ पर अर्घ्य से चार घंटे पहले से लेकर अर्घ्य के एक घंटे बाद तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150