गुरूवार, नवम्बर 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित

समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम की महापौर अनिता राम ने स्वर्गीय गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और नगर के विकास में उनकी भूमिका को याद किया गया। शोकसभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभी ने उनके निधन को नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

मौके पर उपमहापौर रामबालक पासवान, नगर आयुक्त गौतम कुमार, उपनगर आयुक्त विभूति कुमार, नगर प्रबंधक अश्वतोष कुमार, रघुनाथ पासवान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य, वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150