गुरूवार, नवम्बर 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

वैभव सूर्यवंशी को बिहार टीम की कप्तानी मिलने पर BCA अध्यक्ष ने दी बधाई, मोइन-उल-हक स्टेडियम पहुंचकर की मुलाकात, टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने मंगलवार को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम पहुंचकर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और बिहार क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। आगामी सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी बिहार टीम की कप्तानी करेंगे। इस दौरान बीसीए अध्यक्ष ने उन्हें कप्तान बनाए जाने पर बधाई दी और पूरे टीम को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

हर्ष वर्धन ने खिलाड़ियों से बातचीत कर टूर्नामेंट की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीम के कप्तान के रूप में वैभव के पास अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अच्छा अवसर है। उन्होंने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान पर उतरने की सलाह दी।

IMG 20261105 WA0012

इस दौरान बीसीए अध्यक्ष ने बिहार अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। महिला टीम रायपुर में होने वाले बीसीसीआई के घरेलू टी-20 मुकाबलों की तैयारी कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपनी क्षमता के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करने और बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

हर्ष वर्धन ने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण से ही बिहार क्रिकेट आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसोसिएशन खिलाड़ियों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करता रहेगा। मौके पर बीसीए के क्रिकेट ऑपरेशंस महाप्रबंधक सुनील सिंह, टीम के सहायक कोच अशोक कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट हेमेन्दु और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच गोपाल मौजूद थे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150