समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों पर पार्किंग कर रखे गए बालू लदे ट्रकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार की रात सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में खनन, ट्रैफिक व परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चीनी मिल चौक से लेकर मगरदही घाट तक कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन बालू लदे ट्रकों को जब्त किया गया।

IMG 20261105 WA0012

सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 23 ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन ट्रकों से करीब 6 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध बालू मंडी के रूप में ट्रकों की पार्किंग किए जाने की शिकायतों के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू कारोबारियों और ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से बालू का कारोबार करने तथा नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे ट्रकों की पार्किंग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150