समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग रास्ते में कहीं गिर गया। इस संबंध में उन्होंने मुफस्सिल थाने में सनहा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मोहनपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पासबुक अपडेट कराने के बाद बाइक से अपने आवास आदर्शनगर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका ग्रे रंग का बैग कहीं गिर गया।

डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, बैग में बैंक का पासबुक, कॉलेज का आईडी कार्ड, किताबें, नोट्स, मिथिला विश्वविद्यालय में अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से संबंधित रिसीविंग, पानी की बोतल समेत अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे। घर पहुंचने पर बैग नहीं मिलने का पता चला। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बैग का कोई पता नहीं चला। अंततः उन्होंने मुफस्सिल थाने में इसकी सूचना देते हुए सनहा दर्ज कराया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150