समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। घटना इंद्रनगर धरमपुर के वार्ड संख्या-5 की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सचिता कुमारी स्कूल से अपने बच्चे को लेकर जा रही थीं।

इसी दौरान बाइक से पहुंचे बदमाश ने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया और गले से सोने की चेन छीनकर तेजी से भाग निकला। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से शिकायत की है। वहीं, वारदात से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस शिकायत और उपलब्ध फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर सकती है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150