समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

वहीं, इंदिरा गांधी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नारी सशक्तीकरण की प्रेरणास्रोत थीं। उनके जीवन से निरंतर कर्मपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। मौके पर शिक्षिका कुमारी पूनम सिन्हा, संगीता कुमारी, रेखा कुमारी, कुमारी प्रतिभा, एरम आफताब, बबीता कुमारी, नीतू राय, फरहत परवीन, सत्येंद्र प्रसाद, अजय गुप्ता, चंदन कुमार और नजरुल हसन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150