जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की ठगी के मामले में मुफस्सिल थाने पुलिस ने एक बिचौलिये को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव निवासी चंद्रदेव राय के पुत्र शीलचंद्र राय के रूप में की गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले को लेकर 30 जुलाई 2024 को कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के हरपुर जयराम निवासी सौरभ कुमार की पत्नी अंचला कुमारी ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर धरमपुर हाई स्कूल के दक्षिण जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।


