समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सामने आए फुटेज में बदमाश हथियार के बल पर दुकान से बैग लेकर जाते दिख रहे हैं। बदमाशों ने दुकान से करीब 50 हजार रुपये नगद, एक लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मब्बी चौक स्थित मो. हसमत की कंप्यूटर दुकान में बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फुटेज में हथियार के बल पर बदमाशों को बैग लेकर जाते दिखाई दिया है। स्थानीय रोसड़ा थाने की पुलिस के अनुसार, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में घेराबंदी कर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यहां देखें वीडियों :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150