गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान रेल एसपी ने नवनिर्मित डीएसपी कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। वहीं उन्होंने समस्तीपुर स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था के बाबत जानकारी ली।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके लिये उन्होंने भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी।

मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान रेल डीएसपी आदिल बेलाल, जीआरपी इंस्पेक्टर शाहिद अनवर अंसारी, रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय, आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया, जीआरपी के उपनिरीक्षक बाल मुकुंद शर्मा, आरपीएफ के सुमित कुमार, सीआईबी के दीपक कुमार तथा जीआरपी के मंसूर आलम, अनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150