समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान गौसपुर सरसौना गांव निवासी भाग्य नारायण राय (70 वर्ष) के रूप में की गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बंगरा थाने की पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के आरोपी पुत्र गौचरण राय को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार में पिछले कुछ समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की देर शाम इसी विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में भाग्य नारायण राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, वहां बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पिता-पुत्र के रिश्ते में जमीन विवाद के कारण हुई इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस परिजनों के बयान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस संबंध में बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150