मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये
समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध कराने वाली एनजीओ तथा स्कूलों में कार्यरत रसोईया सह सहायक के बकाए मानदेय भुगतान के मद में कुल 20 करोड़ 79 लाख 51 हजार 79 रुपये शिक्षा विभाग से दिए गए हैं। जून, जुलाई व अगस्त महीने का यह बकाया भुगतान राशि है। इस राशि में स्कूल शिक्षा समितियों को जून महीने का बकाया कन्वर्शन कॉस्ट 16937882 रुपये, जून महीने का ही एनजीओ के लिए 10633792 रुपये, जुलाई का स्कूलों की शिक्षा समितियों के लिए बकाया कन्वर्शन कॉस्ट 89085502 रुपये, जुलाई का ही एनजीओ का बकाया कन्वर्शन कॉस्ट 6405209 रुपये, अगस्त का स्कूलों की शिक्षा समितियों के बकाए कन्वर्शन कॉस्ट मद में 64993488 रुपये, जुलाई महीने का ही संबंधित एनजीओ का बकाया कन्वर्शन कॉस्ट मद में 4501206 शामिल हैं। इसके अलावा जुलाई माह का स्कूलों की रसोइयों के लिए बकाया मानदेय राशि मद में 7698000 रुपये शामिल हैं।


