समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय स्थित एक निजी अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 41 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने किया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में संस्था के कोऑर्डिनेटर एवं नियमित रक्तवीर प्रदीप टाइगर के साथ डॉ. आर. कुमार एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था की ओर से लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर भी शिविर में देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कुमार (बादल) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। संस्था गांव-गांव जाकर रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही है। शिविर प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने कहा कि समस्तीपुर के ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रहे, इसके लिए नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान की मुहिम से जुड़ने की अपील की।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

शिविर में प्रदीप टाइगर, अमित, पवन, काजल, अंजली, रघुनाथ जी, अनिरुद्ध, राहुल, राकेश, रंजीत रजक, आशुतोष झा, सुभाष विप्लव, नीतीश कुमार, विक्की, नीतीश, कुंदन राज, श्रवण, अजीत झा, अमित पोद्दार, मुरारी ईश्वर, अशोक चौधरी, आदर्श सोनू, चांदशी कुमार, सदानंद कुमार समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, ग्रामीणों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150