समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सुमित झा का भक्ति गीत ‘अम्बे अम्बे’ एक अक्टूबर को होगा रिलीज

समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत ‘अम्बे अम्बे’ एक अक्टूबर को रिलीज हो रहा है। गीत को लेकर कलाकार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसे देश-विदेश के प्रमुख डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर श्रोता सुन सकेंगे। ‘अम्बे अम्बे’ को सुमित झा ने अपनी आवाज देने के साथ ही लिखा, कंपोज और म्यूजिक प्रोड्यूस किया है। देवी भक्ति पर आधारित इस गीत में मां दुर्गा की आराधना के साथ ऊर्जा और उत्साह का भाव प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

IMG 20260927 WA0002 1

गीत को यूट्यूब, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, अमेजन म्यूजिक और जियोसावन समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। रिलीज के साथ गीत का म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट भी जारी किया जाएगा। सुमित झा समस्तीपुर के कलाकार हैं और हिंदी, भोजपुरी व मैथिली संगीत में काम कर रहे हैं। बतौर गायक और म्यूजिक प्रोड्यूसर वे स्वतंत्र संगीत प्रोजेक्ट के जरिए नए गीत श्रोताओं तक पहुंचा रहे हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150