समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा, विभूतिपुर में धर्मांश रंजन ने किया जनसंपर्क; शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर किया संवाद

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को विभूतिपुर प्रखंड के नरहन स्थित विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान रा. जनार्दन प्रसाद नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, रानी राज किशोरी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय एवं दीवान बहादुर कामेश्वर नारायण कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद किया गया।

शिक्षकों ने विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर सामने आ रही विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की चुनौतियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े विषयों को रखा।जनसंपर्क के दौरान शिक्षकगणों के सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। धर्मांश रंजन ने बताया कि शिक्षा, शिक्षक हित, युवाओं के भविष्य और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर संवाद का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150