Bihar MLC Election: BJP ने खोला पत्ता, चारों सीट पर उतारे उम्मीदवार, जानें किसे-कहां से मिला टिकट
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू, आरजेडी और जनसुराज के बाद अब बीजेपी ने भी पत्ते खोल दिए हैं. बीजेपी ने चारों सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों को लेकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.
बीजेपी के चारों कैंडिडेट के नाम :
- पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव
- कोसी स्नातक क्षेत्र से एनके यादव
- दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉक्टर सर्वेश कुमार
- तिरहुत निर्वाचन शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे


