समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में तिवारी गिरोह का एक बदमाश दबोचा गया, बाइक सवार उच्चके रूपये और चेन छिनतई के बाद कार सवार को देकर बदल लेते थे अपना लोकेशन

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टॉकीज के समीप दो दिनों पहले टोटो से जा रही महिला का बैग झपटकर फरार होने वाले तिवारी गिरोह के एक सदस्य को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 39 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़ा गया युवक मृत्युंजय कुमार बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट गांव का रहने वाला है। मगरदही घाट पर मंगलवार को महिला से बैग झपटने की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर बाइक सवार बदमाशों ने टोटो सवार महिला से 49 हजार रुपयो से भरा बैग झपटा

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर वारदात के दौरान बाइक सवार युवकों की गतिविधियां सामने आईं। पुलिस जांच में एक एक्सयूवी कार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिला कि घटना से जुड़ा एक व्यक्ति कार से बेगूसराय की तरफ जाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की और कार को रोक लिया। वाहन की जांच के दौरान मृत्युंजय कुमार को पकड़ लिया गया। उसके पास से 39 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पूछताछ में पुलिस को झपट्टामार गिरोह के नेटवर्क के संबंध में कई जानकारियां मिलने की बात कही गई है। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले बाइक से इलाके में घूमकर – घूमकर ऐसे लोगों को तलाशते थे, जिन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सके। वारदात के बाद बाइक से निकले सदस्य सीधे भागने के बजाय छीनतई की रकम कार में मौजूद अपने साथी को सौंप देते थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के दूसरे सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बाइक सवार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने समस्तीपुर शहर में पहले कितनी झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150