प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के 147 एएसआई को दारोगा के पद पर पदोन्नति दी गई। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसपी ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पद बढ़ने के साथ जिम्मेदारियां और काम का दायरा भी बढ़ जाता है।
समस्तीपुर पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के 147 एएसआई को दारोगा के पद पर पदोन्नति दी गई। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।#Samastipur… pic.twitter.com/fdAs4YrfJC
— Samastipur Town (@samastipurtown) September 21, 2026
इसके साथ ही अधिकारियों के अधिकारों में भी वृद्धि होती है। ऐसे में अपने पद, अधिकार और जिम्मेदारी का सम्मान करते हुए पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि पुलिस के प्रति आम लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके। एसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में बदलाव नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। सभी पदाधिकारी नई भूमिका के प्रति सजग, संवेदनशील और जवाबदेह रहें। आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस की पहचान समाज में विश्वास, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा से होती है। नई जिम्मेदारी संभालने वाले सभी अधिकारी और अधिक सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना भी है। पिपिंग समारोह के दौरान पदोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया। एसपी ने सभी पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में लाइन डीएसपी सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यहां देखें वीडियों :


