समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 9 मामले अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखे। एसडीओ राकेश कुमार ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150