समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

IMG 20260212 WA0118

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में दोनों शिक्षकों की सरकारी नौकरी चली गई है. जांच में दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए. इसके बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया. बर्खास्त किए गए शिक्षकों में नथुनी अहिर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद और विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार शामिल हैं.

2 सितंबर को हुआ था निलंबन

मामला सामने आने के बाद दोनों शिक्षकों पर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई थी. 2 सितंबर को दोनों को निलंबित कर दिया गया था. इसके अगले दिन यानी 3 सितंबर को दोनों के खिलाफ आरोप तय किए गए और विभागीय जांच शुरू हुई. जांच में छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और ऑडियो के जरिए धमकी देने से जुड़े आरोप सही पाए गए.

Mithilesh tiwari

जांच के बाद गई सरकारी नौकरी

जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की समीक्षा की. इसके बाद दोनों शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया. यह कार्रवाई बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम 14 (XI) के तहत की गई है. अब दोनों शिक्षक भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए योग्य नहीं होंगे.

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

शिक्षा मंत्री ने दिए थे सख्त निर्देश

मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बक्सर के डीएम और एसपी को दोनों आरोपित शिक्षकों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था. उन्होंने गिरफ्तारी के बाद मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द सुनवाई कराने की बात भी कही थी.

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ गलत व्यवहार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा. जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और ऐसे मामलों में आगे भी नरमी नहीं बरती जाएगी.

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150