11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से डीएम रोशन कुशवाहा ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर वाहन चालकों और वाहन मालिकों को लंबित चालान के निष्पादन की सुविधा और राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी देगा। जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार, वाहन मालिक सात से 11 सितंबर तक जिला परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर लंबित चालान की 50 प्रतिशत राशि जमा कर सकते हैं।
निर्धारित अवधि में राशि जमा करने वाले वाहन मालिकों को 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सशरीर उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में किया जाएगा। डीएम रोशन कुशवाहा और जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने वाहन चालकों और वाहन मालिकों से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का लाभ उठाकर लंबित चालानों का समय पर निष्पादन कराएं। जागरूकता वाहन रवाना करने के मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार, एडीटीओ सौरभ कुमार समेत परिवहन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना
12 सितंबर को सदर अनुमंडल कार्यालय में लोक अदालत का होगा आयोजन
लंबित ट्रैफिक चालान पर मिलेगा राहत#Samastipur #DistrictAdministration pic.twitter.com/zSNXfxVLPM
— Samastipur Town (@samastipurtown) September 10, 2026


