शनिवार, अगस्त 22, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ठेकेदारी-जमीन के काम और प्रशासनिक पैरवी के नाम पर 14 लाख की ठगी, सरपंच पति सहित दो पर FIR दर्ज

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा में ठेकेदारी, जमीन से जुड़े काम और प्रशासनिक स्तर पर पैरवी कराने का झांसा देकर करीब 14 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मामले में महमदा वार्ड संख्या-3 निवासी सुनील कुमार के आवेदन पर पुलिस ने कल्याणपुर गौरा निवासी अजित कुमार और हरपुर महमदा पंचायत के सरपंच पति रंजीत कुमार झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए आवेदन में सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि अजित कुमार ने अंचलाधिकारी से पैरवी कर उनकी केबाला जमीन का दाखिल-खारिज कराने का भरोसा दिया था। इसी काम के नाम पर उससे अलग-अलग समय में रकम ली गई।

आवेदन के अनुसार, 22 फरवरी 2025 को अजित कुमार ने अपनी पत्नी के फोन-पे खाते में आठ हजार रुपये लिए। इसके कुछ दिन बाद 26 फरवरी को वह सुनील कुमार के महमदा स्थित आवास पर पहुंचा, जहां 75 हजार रुपये नकद लिए गए। उस दौरान सरपंच पति रंजीत कुमार झा के भी मौजूद रहने का आरोप लगाया गया है। सुनील कुमार का आरोप है कि इसके बाद भी विभिन्न कार्य कराने और प्रशासनिक स्तर पर मदद दिलाने के नाम पर उनसे लगातार रुपये लिये गये। पीड़ित के मुताबिक, पूरी रकम करीब 14 लाख रुपये तक पहुंच गई। आरोप यह भी है कि इस दौरान उनसे हस्ताक्षरयुक्त चेक देने के लिए दबाव बनाया गया।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आवेदक ने पुलिस को यह भी बताया है कि बाद में अजित कुमार के संबंध में जानकारी जुटाने पर उसे ठेकेदारी, नौकरी, जमीन की खरीद-बिक्री और प्रशासनिक मदद दिलाने के नाम पर अन्य लोगों से भी रुपये लेने की जानकारी मिली। इधर, पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका और कथित तौर पर जुड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150