समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की फरियाद, ADM ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन सौंपे। जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि एवं राजस्व, दाखिल-खारिज और अतिक्रमण से जुड़े रहे। इसके अलावा पेंशन, राशन, आवास, सड़क, बिजली और नल-जल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें भी लोगों ने दर्ज कराईं। अपर समाहर्ता ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए आवेदकों को ससमय राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिन मामलों में दूसरे विभागों या उच्च स्तर से समन्वय की जरूरत है, वहां आपसी समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। प्राप्त आवेदनों पर हुई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150