समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर बिजली विभाग भी अलर्ट, निर्बाध आपूर्ति की तैयारी तेज

समस्तीपुर : अंतिम सोमवारी को थानेश्वर स्थान मंदिर में उमड़ने वाली कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विद्युत विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की टीम संभावित तकनीकी गड़बड़ियों पर नजर रखेगी और किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल उसका समाधान किया जाएगा। मंदिर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की निगरानी के लिए कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य अंतिम सोमवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है, ताकि पूजा-अर्चना और कांवरियों की आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150