रिजल्ट खराब आने पर छात्रों ने कॉलेज में किया हंगामा, बस के शीशे तोड़े, ICU में भी तोड़फोड़ का प्रयास; चेयरमैन पुनर्मूल्यांकन के लिए पहुंचे पटना
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द स्थित एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट खराब आने से नाराज छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में खड़ी एक बस के शीशे तोड़ दिए और आईसीयू में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया। कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। सूचना पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर शांत कराया। छात्रों का कहना था कि उन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन रिजल्ट में 50 प्रतिशत से भी कम छात्र सफल हुए हैं। करीब 100 छात्रों ने प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी।
हंगामे के बाद प्रिंसिपल गणेश सिंह ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने बताया कि रिजल्ट को लेकर स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया गया है। छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने का अनुरोध किया गया है। इधर संस्थान के डायरेक्टर एसके मंडल ने बताया कि छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुनर्मूल्यांकन के लिए विभाग को आवेदन दिया गया है। वे इसी मामले को लेकर बुधवार को पटना गए है। उन्होंने बताया कि छात्रों की समस्याओं को लेकर वह खुद चिंतित हैं की आखिर रिजल्ट कैसे खराब आ सकता है। परीक्षा और उसके मुल्यांकन में काॅलेज की कोई भी भूमिका नहीं होती है।
रिजल्ट खराब आने पर छात्रों ने कॉलेज में किया हंगामा, बस के शीशे तोड़े, ICU में भी तोड़फोड़ का प्रयास; चेयरमैन पुनर्मूल्यांकन के लिए पहुंचे पटना
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द स्थित एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट खराब… pic.twitter.com/jvvY6jU6Be
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 19, 2026


