समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

धुरलख में ‘ग्रामीण रक्तदान संघ’ द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, 31 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : शहर से सटे ध वार्ड 31 में रविवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा किया गया। शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। शिविर का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व जिला पार्षद शिव शंकर राय, वार्ड पार्षद घुनचुन कुमार, शिविर संयोजक सुमित आनंद, किशन कुमार सिन्हा द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।

शिविर संयोजक सुमित आनंद ने बताया जब आप खून दान करते हैं, तो शरीर उसकी कमी को पूरा करने के लिए अस्थि मज्जा को सक्रिय कर देता है। इससे 48 घंटे के भीतर ही नई और स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण शुरू हो जाता है, जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है। दूसरे संयोजक किशन कुमार सिन्हा ने कहा नियमित रूप से रक्तदान करने से किसी की जान बचाने की खुशी आपके मानसिक तनाव को कम करती है। यह परोपकारी भावना आपके मूड को बेहतर बनाती है और अकेलेपन व नकारात्मक विचारों को दूर करती है।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

रोहित कुमार, शिवम कुमार सिन्हा, ज्ञानदेव सिंह, सुमित आनंद , अनिल कुमार, रोहन कुमार, मो० सितारे, नलिनी रंजन, जितेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, मो० जाहिद हुसैन, सानू कुमार, नागमणि कुमार, संजीत कुमार, सौरभ कुमार रॉय, सैयद आबिद वास्फी, अनवर खान, दिलनवाज खान, तारीख अनवर, हरीश मुमताज, हनी सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने अपना रक्तदान किया। वहीं रेड क्रॉस की ओर से सीनियर तकनीशियन नवीन कुमार और हरिवंश उपस्थित रहे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150