समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर कोर्ट से फरार कैदी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, भागने के बाद पहुंचा था रिश्तेदार के घर

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर से सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए पाक्सो मामले के विचाराधीन कैदी को नगर थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी रौशन कुमार उर्फ साजन के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक वर्ष से पाक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। सोमवार को उसे नियमित पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय लाया गया था।

पेशी के दौरान कोर्ट कक्ष में प्रवेश से पहले आरोपी की हथकड़ी खोली गई थी। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही को चकमा देकर वह न्यायालय परिसर से भाग निकला। जब तक पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई, तब तक वह मुख्य गेट पार कर काफी दूर निकल चुका था। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरारी की सूचना मिलते ही लाइन डीएसपी सुनील कुमार, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह और डीआईयू की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

रिश्तेदार के घर पहुंचा, छत से गिरने पर अस्पताल पहुंचा :

पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरार होने के बाद रौशन कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। वहां वह छत से गिरकर घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए। इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली और टीम ने अस्पताल पहुंचकर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को फिर से न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। कोर्ट परिसर से फरार होने के मामले में उसके खिलाफ अलग से पेशकार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी जांच शुरू कर दी गई है।

यहां देखें वीडियों :

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150