शनिवार, अगस्त 1, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में नवविवाहिता की जिंदा जलकर मौ’त, 8 फरवरी को हुई थी शादी; मायके वालों ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान पंकज कुमार सिंह की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। ज्योति की 8 फरवरी 2026 को शादी हुई थी। ज्योति के चाचा संजय कुमार ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोप लगाया कि मारपीट के बाद ज्योति को जिंदा जला दिया गया है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ज्योति के पति पंकज कुमार को हिरासत में ले लिया है।

बताया गया कि पंकज उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारतीय रेल के चतुर्थ वर्गीय श्रेणी में कार्यरत है। दो दिन पहले ही वो घर आया था। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव के रहने वाले संजय कुमार ने बतलाया कि ज्योति के पिता की मौत हो चुकी है। शादी के दो महीने बाद तक यानी अप्रैल तक सब ठीक था। इसके बाद ज्योति के पति उसकी सास ससुर एवं देवर की ओर से उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। कभी घर बनाने के नाम पर तो कभी जमीन खरीदने के नाम पर घर से रुपए मांग कर देने को कहा जाने लगा।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह 9:30 बजे के करीब ज्योति का फोन आया था। उसने बताया कि ससुराल वाले जमीन खरीदने के लिए दो लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की जा रही है। परिवार के लोग मामला सलटाने के लिए हजपुरवा जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दोबारा कॉल आया और बताया गया कि ज्योति ने आग लगा ली है, उसकी मौत हो गई है। ज्योति के चाचा संजय ने बताया कि घटना की जानकारी पर गांव के अन्य लोगों के साथ वे हजपूरवा गांव पहुंचे तो वहां पहले से डायल 112 की टीम पहुंची हुई थी। जब उन्होंने ज्योति का शव देखा तो सिर्फ सामने से उसका कपड़ा और चेहरा जला हुआ है जबकि उसकी बाल सुरक्षित थे और पीछे का पूरा कपड़ा सुरक्षित था।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने कहा कि अगर ज्योति ने आत्महत्या किया होता तो उसके सिर के बाल भी जले होते, पूरे कपड़े जले होते, घर में भी जलने का कहीं कोई निशान नहीं है। जिस जगह पर ज्योति का शव पड़ा था, दरवाजे पर लगा स्टीकर भी सुरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ज्योति के साथ पहले मारपीट की गई है, फिर उसके शरीर को आग के हवाले किया गया है, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। उन्होंने इस पूरे मामले में जांच की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में और कोई बेटी को जिंदा जलाया ना जा सके।

FB ADD scaled

इस संबंध में स्थानीय थाने की पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही चकमहेसी थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। विवाहिता के पति को तत्काल हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। अभी परिवार के लोगों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150