समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर के प्रांगण में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित जन शिक्षण संस्थान, समस्तीपुर द्वारा हेल्थ केयर सेवा क्षेत्र के फर्स्ट हेल्थ केयर में फाउंडेशन पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 40 लाभार्थियों को एनसीवीटी (राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद) से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. चंद्रमणि राय तथा जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. आकाश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरित किए।

FB ADD scaled

इस अवसर पर डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित ऐसे कौशल विकास प्रशिक्षण युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जिनके माध्यम से विशेषकर मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सीखने और रोजगार प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने प्रशिक्षित लाभार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया तथा संस्थान से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर संचालित करने का आग्रह किया।

9e1c8e0d 4afd 4694 8a93 905db15ed2e1

डॉ. आकाश कुमार ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी लाभार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी इरशाद आलम ने मुख्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. नर्गिस आरा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कुमार, मुकेश कुमार, कृष्णा कुमार, दामोदर साह, राजीव कुमार, मोहम्मद अहसान सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ae1ebc34 0efc 476a aaa8 ad0304c5c0bb

20201015 075150