समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले गए फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश की प्रयागराज टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर टीम को 57 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। चकसलेम निवासी अवनीश कुमार शर्मा के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में रनर, विनर तथा बेस्ट प्लेयर को बुलेट बाइक प्रदान किया गया। फाइनल का मुकाबला प्रयागराज तथा मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। प्रयागराज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी और यह मैच 57 से हार गई।
प्रयागराज की ओर से शाहबाज मैक्सी ने 74, आकाश सिंह ने 61 तथा बलराम पांडेय ने 36 रन बनाए जबकि मुजफ्फरपुर की ओर से मोहित ने 36 तथा राजा सिंह ने 33 रन का योगदान दिया। प्रयागराज के खिलाड़ी शाहबाज मैक्सी को मैन ऑफ द मैच, बलराम पांडेय को बेस्ट बैट्समैन, जीशान को बेस्ट बालर तथा रवि बनारस को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। मुजफ्फरपुर की मोहित स्टार्क को बेस्ट प्लेयर आफ टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया।


समापन समारोह में विधायक रणविजय साहू, रंजीत निर्गुणी, अभय कुमार सिंह, राजकुमार शर्मा, डा. अशरफ इमाम, प्रियंका सुमन, नविता कुमारी, प्रभास राय, मनोज कुमार राय, डॉ. अजय कुमार, ओम प्रकाश कुशवाहा, कमरुल अंसारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन शांडिल्य, सचिव धीरज कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार चौधरी, सतीश कुमार, मंटू कुमार, चंदन कुमार जोंटी, संजीव कुमार चौबे उर्फ पहलवान, एजाज गौहर, विपुल चौबे सहित काफी संख्या में क्षेत्र गण्यमान्य मौजूद थे और श्रेष्ठ खिलाड़ियों तथा टीम को पुरस्कृत किया। छह दिवसीय इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मैच में लगभग 25 हजार दर्शकों के बीच समापन समारोह को सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी, म्यूजिक बैंड तथा मोबाइल फ्लैशलाइट शो का भी आयोजन हुआ।





