समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से उपजे आपसी दुश्मनी में 11 कठ्ठे में लगी परवल के फसल की जड़े काट दी

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के चकले वैनी पंचायत के कैजिया बिशनपुर गांव में एक किसान का 11 कठठे में लगी परवल की फसल को काटकर नुकसान कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में कैजिया विष्णुपुर वार्ड-17 निवासी पप्पू सिंह की पत्नी चन्द्रकला देवी ने वैनी थानाध्यक्ष के नाम आवेदन प्रेषित किया है। जिसमें 6 लोगों को आरोपित किया है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग मामले के बाद उपजा पूर्व का विवाद बताया गया है। इस मामले में परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया गया है। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि आवेदन को जांच के लिए पुलिस अधिकारी को दिया गया है। जांच रिपेार्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जायेगी।

वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150