समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : मुहर्रम में घर आया था युवक, दो दिनों बाद लौटना था दिल्ली लेकिन बाजार घुमाने के बहाने पट्टीदारों ने चाकू मारकर की ह’त्या

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में मंगलवार की रात पट्टीदारों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मो. गफ्फार के पुत्र मो. मद्दाम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के भाई मो. सोहेल ने बताया कि मद्दाम दिल्ली में वाहन चलाने का काम करता था और मुहर्रम के अवसर पर घर आया था। मंगलवार शाम गांव के ही पट्टीदार मो. जाकिर, मो. मुस्ताक, मो. महबूब और मो. पच्चू उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। लौटने के दौरान गांव के बगीचे के समीप किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आरोप है कि मो. जाकिर और मो. मुस्ताक ने मद्दाम को पकड़ लिया, जबकि मो. महबूब और मो. पच्चू ने उसके पेट और सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मद्दाम के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

IMG 20240904 WA0139

परिजनों ने बताया कि मृतक का पहले मो. महबूब से विवाद हुआ था, हालांकि बाद में समझौता हो गया था और दोनों परिवारों के बीच संबंध सामान्य हो गए थे। परिजनों को आशंका है कि पुराने विवाद के कारण ही साजिश रचकर उसकी हत्या की गई है।उन्होंने बताया कि मद्दाम शुक्रवार को वापस दिल्ली लौटने वाला था और उसका टिकट भी बना हुआ था।

IMG 20250821 WA0010

इस संबंध में सदर एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में पट्टीदार हैं तथा दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला साजिश के तहत बाजार घुमाने के बहाने युवक को ले जाकर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है और परिजनों से पूछताछ की गई है।

FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116