समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : शहर के बूढ़ी गंडक नदी पूल से कूदे सरकारी स्कूल के शिक्षक का शव एक दिन बाद नदी में उपलाता मिला

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : शहर के बूढ़ी गंडक पुल से मंगलवार को नदी में छलांग लगाने वाले शिक्षक का शव बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान के समीप गंडक नदी किनारे बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव उपलाता देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सिवान जिले के हुसैनीगंज थाना क्षेत्र के माहपुर खजरानी वार्ड संख्या-11 निवासी अफरोज आलम के पुत्र अरमान हुसैन (24 वर्ष) के रूप में की गई है।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बताया गया है कि अरमान हुसैन कल्याणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय परतापुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति टीआरई-1 के तहत हुई थी। मंगलवार को शिक्षक द्वारा गंडक पुल से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था।

IMG 20240904 WA0139

जानकारी के अनुसार, घटना के समय कथित रूप से शिक्षक के साथ एक युवती भी मौजूद थी। शिक्षक के नदी में कूदने के बाद युवती वहां से भाग गई। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में मथुरापुर थाना में यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116