समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा कल 7 जुलाई से होगी शुरू

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में संचालित सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में मौजूदा शैक्षणिक सत्र में प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन / परीक्षा की कवायद तेज है। मूल्यांकन / परीक्षा अगले 7 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक निर्धारित है। परीक्षा प्रोग्राम जिला को जारी करते हुए परीक्षा संचालन के लिए दिशा निर्देश डीईओ व डीपीओ को जारी किया गया है। इसके तहत सभी बच्चों के प्रथम त्रैमासिक तक संचालित सह शैक्षिक गतिविधियों की ग्रेडिंग (समेकन) किया जाएगा। कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन/परीक्षा 2026-27 के संपादन के लिए निदेश दिए गए हैं।

इसके अनुसार कक्षा-1 से कक्षा 2 के बच्चों का प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन का स्वरूप मौखिक होगा, जो विद्यालय के वर्ग शिक्षक के द्वारा पूरा किया जायेगा। कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिये लिखित मूल्यांकन/परीक्षा का आयोजन होगा। कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की परीक्षा से संबंधित विषयवार प्रश्न पत्रों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा, जिसके आधार पर विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा की प्रथम मूल्यांकन परीक्षा निर्धारित तिथि के अनुसार की जायेगी।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वर्ग 3 के बच्चों का शारीरिक शिक्षा व कल्याण तथा कला विषय का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा, साथ ही ग्रेडिंग की जायेगी। वर्ग 6 के बच्चों का शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कम्प्यूटर विज्ञान तथा कला विषय का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर करने के साथ ही ग्रेडिंग की जानी है। की जायेगी। वर्ग 7 एवं 8 में भी कम्प्यूटर विज्ञान का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि में पीएम पोषण योजना अन्तर्गत मध्याहन भोजन के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। निर्धारित तिथि को जिन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी, उक्त तिथि व विद्यालय में परीक्षा देने के लिए उपस्थित होंगे, बाकी कक्षाओं का शैक्षणिक कार्य यथावत् चलता रहेगा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150