समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : डीजे पर डांस के दौरान बवाल, दूल्हे व बारातियों से मारपीट; बिना शादी लौट गई बारात

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में रविवार देर शाम एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब डीजे पर नृत्य के दौरान हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में दूल्हे समेत कई बारातियों के साथ हाथापाई की गई, जिससे नाराज होकर दूल्हा पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया और पूरी बारात बिना विवाह संपन्न हुए ही वापस लौट गई। इस घटना से दोनों गांवों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नामापुर खेड़ी गांव निवासी उपेंद्र साहनी के पुत्र सिंटू कुमार की बारात रविवार की शाम मिर्जापुर गांव पहुंची थी। बैंड-बाजे के साथ दरवाजा लगाने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान डीजे पर नृत्य के समय किसी बात को लेकर गांव के कुछ युवकों और बारातियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने दूल्हे के साथ भी हाथापाई कर दी।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

घटना से आहत और नाराज दूल्हा पक्ष ने तत्काल शादी की रस्में रोक दीं। काफी देर तक दोनों पक्षों के लोगों और ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दूल्हा अपने परिजनों और बारातियों के साथ बिना शादी किए ही वापस नामापुर खेड़ी लौट गया। बारात के लौट जाने की सूचना मिलते ही दुल्हन पक्ष में मायूसी छा गई। शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, घटना की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।

IMG 20240904 WA0139

सोमवार को नामापुर खेड़ी गांव के ग्रामीण, दूल्हा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि कल्याणपुर थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद तत्काल शांति बनाए रखने की अपील की तथा विवाद को सामाजिक स्तर पर आपसी सहमति से सुलझाने का सुझाव दिया। फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत की कोशिश जारी है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150